ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

IAS धर्मेंद्र बने नए मुख्य सचिव, गृह मंत्रालय ने जारी किया अधिसूचना

IAS धर्मेंद्र बने नए मुख्य सचिव, गृह मंत्रालय ने जारी किया अधिसूचना

31-Aug-2024 02:07 PM

By First Bihar

DESK : केंद्र सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को राजधानी दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश कुमार की जगह लेंगे। नरेश कुमार का सेवा विस्तार 31 अगस्त को समाप्त हो गया है। इसके बाद अब उनकी जगह पर धर्मेंद्र को यह जिम्मेदारी दी गयी है। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक नियुक्ति आदेश में 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर तैनात धर्मेंद्र 1 सितंबर या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से, जो भी बाद में हो, नया कार्यभार संभालेंगे।


मालूम हो कि, वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा पहले दो बार सेवा विस्तार दिया गया था। 31 अगस्त को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। लिहाजा दिल्ली में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर पहले असमंजस बना हुआ था। शुक्रवार को दिनभर राजनीतिक गलियारों के साथ अधिकारियों के बीच भी इस पद के लिए अलग-अलग नामों को लेकर चर्चा चलती रही। 


कुछ का मानना था कि वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार तीसरी बार सेवा विस्तार मिल सकता है, लेकिन एक धड़े का मानना था कि इस बार 1989 बैच के अधिकारी धर्मेंद्र का नाम मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे है। इसके बाद यहीं हुआ भी। आईएएस धर्मेंद्र 1989 बैच के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।  वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं. करीब सवा दो साल पहले जब आईएएस नरेश कुमार को द‍िल्‍ली का मुख्‍य सच‍िव बनाय गया था, उस समय भी वो मुख्य सचिव के पद की रेस थे, लेकिन उस समय उन्हें अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया. जबकि नरेश कुमार को दिल्ली का मुख्य सचिव बनाया गया था।