ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / हैदराबाद रवाना हुए तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश के जल्द स्वस्थ होने की कामना...

हैदराबाद रवाना हुए तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

11-Jan-2022 11:42 AM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं. रवाना होने के ठीक पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जितने लोग भी कोरोना से पॉजिटिव हुए हैं उन सब की स्पीडी रिकवरी हो, ऐसी मेरी कामना है.


तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह से कैबिनेट के मंत्री और सीएम आवास के लोग कोरोना संक्रमित पाए गये थे, मुझे शक था कि सीएम भी जरूर संक्रमित हुए होंगे. लेकिन कोई नहीं जल्द ही सब रिकवर हों. सीएम नीतीश भी जल्द स्वस्थ हों.


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गये है. सीएम कार्यालय से इस बात की जानकारी दी गयी है. फिलहाल CM नीतीश चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेशन में हैं. नीतीश कुमार के करीबी कई लोगों के संक्रमित होने के बाद इस बात की आशंका जतायी जा रही थी कि सीएम भी संक्रमित हो सकते हैं.


साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. वैशाली में पैसे लेकर वैक्सीन लगाने के मामले पर तेजस्वी ने कहा कि इसको हमलोग जांच करवाएंगे. उन्होंने कहा कि वैशाली में जिस तरह से वैक्सीन के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, निश्चित तौर पर उसकी जांच होनी चाहिए.