बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
19-Aug-2024 09:30 PM
By First Bihar
DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गयी थी। इस घटना के बाद देशभर के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन पर हैं। इस जघन्य घटना के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के इस आंदोलन को लेकर बांकुरा के तृणमूल कांग्रेस के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया है।
टीएमसी सांसद ने कहा है कि डॉक्टर आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाएंगे तो जनारोष तो होगा ही। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को लेकर टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि आंदोलन के नाम पर आप घर जाओ या बॉयफ्रेंड के साथ घूमो, लेकिन यदि हड़ताल के चलते किसी मरीज़ की जान गई और जनता का आप पर ग़ुस्सा फूटा तो हम नहीं बचाएंगे।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर स्याही फेंकने की किसी ने भी कोशिश की तो गंभीर परिणाम होंगे। आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर अस्पताल में काम करने के बजाय आंदोलन के नाम पर घर चले जाएंगे और आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाएंगे तो जनारोष तो होगा ही। यदि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं तो आक्रोश फैल सकता है।
यह बातें उन्होंने मचंतला की रैली में कही। उन्होंने आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को काम पर लौटने की चेतावनी दी। टीएमसी सांसद ने पुलिस को भी फटकार लगाई। कहा कि कुछ पुलिस कर्मी निष्पक्ष काम नहीं कर रहे हैं। उनको सोचना चाहिए कि वो सरकार के अधीन हैं वो राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करें। क्योंकि जनता का गुस्सा कभी भी भड़क सकता है। यदि मरीजों की मौत इलाज के अभाव में हुई तो लोगों में आक्रोश बढ़ेगा।