पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला?
17-May-2020 02:06 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: सीतामढ़ी में हॉस्पिटल में स्क्रीनिंग करा रहे प्रवासी मजदूर आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते हॉस्पिटल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसे जो मिला एक दूसरे पर उठा कर फेंकने लगे। लाठी-डंडे भी खूब चले। हॉस्पिटल के इस हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जिले का बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देखते ही देखते रणक्षेत्र बन गया दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूर स्क्रीनिंग कराने के दौरान कतार में खड़ा होने के लिए आपस मे ही लड़ने लगे। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों को स्क्रीनिंग के लिए बैरगनिया अस्पताल लाया गया था जहां कतार में खड़े होने के लिए आपस में ही श्रमिक मजदूर भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से प्रहार कर मारपीट करने लगे । लड़ रहे लोगों को जो कुछ मिला एक दूसरे पर उठा कर फेंकने लगे। कुर्सियां भी चलने लगी। पुलिस की मौजूदगी में ये सब कुछ काफी देर तक होता रहा।
दरअसल मजदूर स्क्रीनिंग के दौरान 'पहले मैं पहले मैं' की होड़ में एक दूसरे से भिड़ गये। देखते ही देखते पूरा अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और पुलिस वाले तमाशबीन बने रहे। लोगों पर पुलिस का थोड़ा भी भय नहीं दिखा। पुलिस के सामने ही लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे, सीढ़ी-कुर्सी जो मिला उठाकर एक दूसरे पर मारने लगे। इस हंगामे में कई लोगों को चोटें आयी हैं। बाद में बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया।