ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना में हॉरर किलिंग : अविवाहित बहन हुई प्रेगनेंट, तो भाईयों ने गला...

पटना में हॉरर किलिंग : अविवाहित बहन हुई प्रेगनेंट, तो भाईयों ने गला दबाकर मार डाला

11-Sep-2020 07:08 AM

PATNA :  राजधानी पटना में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है. अविवाहित बहन के प्रेग्नेंट होने पर सगे भाई ने ममेरे भाई और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. शव को छुपाने की नियत से पईन में फेंक दिया.  यह दिल दहला देने वाली वारदात पटना के कादिरगंज थाने के बारा-भेड़गांवा कोल्हाचक पथ स्थित बारा गांव के पास की है.

बताया जा रहा है कि युवती नालंदा के इस्माइलपुर थाना इलाके की रहने वाली है. पड़ोस के गांव के ही युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. तभी युवती के भाई को जानकारी मिली कि उसकी बहन प्रेग्नेंट है, जिसके बाद उसने मर्डर का पूरा प्लान तैयार कर लिया. पहले युवति को जहानाबाद बुआ के यहां लाया गया. बुधवार को देर शाम उसका भाई वहां पहुंचा और घर जाने की बात कह कर उसे लेकर निकल गया. लेकिन घर जाने के बजाय वे लोग बारा गांव के पास पहुंचे और ममेरे भाई और कादिरगंज के ही रहने वाले बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पईन में फेंक दिया.  

 इसी बीच पांडेय बिगहा गांव के कुछ लोग गाड़ी से जा रहे थे.तभी ये सभी गाड़ी को  पुलिस की जीप समझकर भागने लगे. दो लोग भाग निकले पर युवती का भाई पकड़ा गया. ग्रामीणों को लगा कि युवक वाहन चोर है, सबने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया.  पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से बाइक की चाबी मिली. वहीं  बारा गांव के पास एक बाइक भी मिली. पुलिस ने उस चाबी से बाइक स्टार्ट की तो वह चलने लगा.  इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसी जगह शव होने की खबर दी. इसी आधार पर पुलिस को शक हुआ और युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी.  

भाई ने बताया कि उसकी बहन का प्रेम प्रसंग पास के गांव के युवक के साथ था. वह कई बार घर से उस युवक के साथ भाई चुकी थी. काफी समझाने पर भी नहीं मानी. कुछ महीने पहले उसे वहां से जहानाबाद बुआ से घर भेजा गया था.अंत में घर-परिवार की इज्जत-प्रतिष्ठा को बचाने के लिए उसने बहन की हत्या कर दी. बुधवार को साजिश के तहत  अपने ममेरे भाई और बहनोई के साथ बुआ के घर पहुंचा और बहन को साथ लेकर घर के लिए निकला. पर वहां से बाइक से जहानाबाद से नदौल होते ओकरी पथ से आते हुए रात नौ व 10 बजे के बीच बारा गांव से उत्तर पहुंचे. यहां लाकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पईन में फेंक दिया. पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य की तलाश में जुट गई है.