ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

हनीट्रैप में फंसा JEE का स्टूडेंट, इंस्टाग्राम पर प्यार में फंसाकर मिलने बुलाया; अब कर दिया ये काम

05-Jul-2023 09:54 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आया है। यहां जेईई की तैयारी कर रहा एक छात्र को हनीट्रैप के मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। यह लड़का सोशल मीडिया पर एक लड़की से बात करता था और बातचीत बढ़ने के बाद लड़की के बुलाने पर छात्र अपने दोस्त के साथ उससे मिलने पटना पहुंचा। जहां लड़की से मिलने के बाद लड़के ने अपने दोस्त को वापस भेज दिया। इसके बाद लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका किडनैप कर लिया और इसके बाद उसके परिजनों से फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।  न देने पर हत्या कर देने की धमकी भी दी। अब इस पूरे मामले का पर्दापाश गया  एसएसपी ने किया है। 


दरअसल, गया में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ऋषभ को सोशल मिडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई और धीरे- धीरे कार यह दोस्ती बढ़ती चली गई और इसके बाद लड़की ने ऋषभ को पटना मिलने बुलाया। जहां लड़की से मिलने के बाद  ऋषभ को किडनैप कर लिया और इसके बाद उसके परिजनों से फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद  ऋषभ के परिजनों ने इसको लेकर बेलागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद इस मामले में एक्शन को लेकर एसआईटी गठित की ग। हालांकि, शुरुआत में पुलिस को यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा था। लेकिन, पुलिस ने ऋषभ के फोन को सर्विलांस पर लिया और उसके सोशल मीडिया से कई लड़की के बारे में जानकारी जुटाई गईं। 


बताया जा रहा है कि,  ऋषभ के ही फोन से उसके परिजनों के पास एक कॉल आई। जिसमें आरोपी ने कहा कि बेटे को सकुशल बरामदगी के लिए 24 घंटे के अंदर 50 लाख रुपये पहुंचा दो। जब परिजनों ने पैसा पहुंचाने के लिए जगह का नाम पूछा तो मोबाइल बंद कर दिया गया। इसके बाद ऋषभ के दोस्त से इसको लेकर जानकारी ली गई  तो उन्होंने बताया कि ऋषभ इंस्टाग्राम पर एक लड़की से संपर्क में था। उसी लड़की ने मिलने के लिए शुक्रवार को पटना बुलाया था।  इसके बाद सारी जानकारी पुलिस को दी गई। 


इधर, पुलिस ने काफी मस्कत को लेकर पटना के गर्दनीबाग से लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर उसके तीन दोस्त प्रीतम कुमार, रौशन कुमार और शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया, लड़की नाबालिग है। एसएसपी ने कहा कि युवक को इंस्टाग्राम के जरिए लड़की ने 26 जून को भी पटना मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह किसी कारण नहीं जा सका था। वहीं बिना फिरौती की राशि दिए सकुशल युवक को बरामद किया गया है।