Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
05-Sep-2023 06:25 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: हत्या के एक मामले में बेगूसराय की कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना श्रीवास्तव ने मामले में तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने दोषियों के ऊपर जुर्माना भी लगाया। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है।
दरअसल, 22 फरवरी 2021 को होमगार्ड जवान राम लोटन सिंह बेगूसराय जेल से ड्यूटी करके अपने घर मोहनपुर बाइक से जैसे ही घर के सामने दरवाजे के पास पहुंचे, तभी संतोष सिंह, सुबोध सिंह, रणधीर सिंह उर्फ रणबीर कुमार ने होमगार्ड जवान को घेर लिया और पीट-पीटकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बेरहमी से मारपीट करने के कारण होमगार्ड जवान राम लोटन सिंह की मौत हो गई थी।
भूमि विवाद को लेकर होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी जबकि चार से पांच लोग घायल भी हो गए थे। मृतक होमगार्ड जवान के बेटे बमबम कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में पहुंचा और करीब ढाई साल बाद कोर्ट ने मोहनपुर निवासी सुबोध सिंह, संतोष सिंह और रणधीर सिंह उर्फ रणबीर कुमार को हत्या सहित कई धाराओ में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।