Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
19-Nov-2021 11:16 AM
DESK : बिहार में आवेदन जमा करने के बाद 11 साल बाद होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए होनेवाली दौड़ व अन्य शारीरिक जांच में राज्य भर के लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को पत्र भेजकर इसके लिए एनरॉलमेंट बनाने को कहा है. एडीजी (पुलिस मुख्यालय) जेएस गंगवार ने भागलपुर सहित सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है. बता दें कि वर्ष 2011 में होमगार्ड में भर्ती के लिए अंतिम विज्ञापन प्रकाशित हुआ था और उसी आधार पर लाखों युवाओं ने आवेदन किया था.
एडीजी (मुख्यालय) ने कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित एनरॉलमेंट अभी तक नहीं बनाने वाले जिलों के एसपी के सीआर में यह देखा जायेगा कि उन्होंने गृहरक्षकों का इनरॉलमेंट कराया है या नहीं. उन्होंने कहा है कि सिर्फ 14 जिलों ने ही गृहरक्षकों का एनरॉलमेंट कराया है. रोस्टर को लेकर जो भी संशय था उसे दूर करने के लिए गृह विभाग द्वारा जिलों के डीएम को परामर्श दिये जाने की बात उन्होंने लिखी है.
11 साल बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थियों के मन में खुशी तो है लेकिन शरीर कितना साथ देगा, इसको लेकर सवाल उठना लाजिमी है. 11 साल पहले आवेदन करने वाले युवा अब क्या उसी जोश और क्षमता के साथ शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल हो सकेंगे ? क्या उनका शरीर उसी तरह साथ देगा जैसा 11 साल पहले देता? इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आवेदन देने वालों में काफी लोग ऐसे होंगे जो जीवन-यापन के लिए कोई दूसरा विकल्प तैयार कर लिए होंगे.