मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Mar-2021 07:51 AM
DESK : होली पर दिल्ली से यूपी-बिहार आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है. दिल्ली से यूपी बिहार के लिए करीब दो दर्जन ट्रेनें चलाई जाएगी. उत्तर रेलवे ने यूपी और बिहार के स्टेशनों के लिए 18 ट्रेनों का संचालन शुरू भी कर दिया है. इसके साथ ही नई दिल्ली-बरौनी, आनंदविहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-पटना और आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी के बीच 4 जोड़ी सुपर फास्ट होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
इन चार जोड़ी ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित होंगे. हम आपको यहां इन ट्रेनो की सारी डिटेल बता रहे हैं...
नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेनः
19, 23, 26 एवं 30 मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे चलेगी और अगले दिन 15.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में यह बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 20, 24, 27 एवं 31 मार्च को बरौनी से 19.30 बजे चलेगी और अगले दिन 16.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर होकर जाएगी और इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच लगाये जायेंगे.
आनंदविहार टर्मिनल-गया होली स्पेशलः
19, 22, 26 एवं 29 मार्च को आनंदविहार टर्मिनल से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 15.30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में गया-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 20, 23, 27 और 30 मार्च को गया से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच लगाये जायेंगे.
आनंदविहार टर्मिनल-पटना होली स्पेशलः
21, 23, 26 एवं 28 मार्च को आनंदविहार टर्मिनल से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 09.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22, 24, 27 एवं 29 मार्च को पटना से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 15 तथा वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी 03 कोच लगाये जायेंगे.
आनंदविहार टर्मिनल-जोगबनी होली स्पेशलः
दिनांक 19 एवं 30 मार्च, 2021 को आनंदविहार टर्मिनल से 08.10 बजे खुलकर अगले दिन 07.50 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में जोगबनी-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 एवं 31 मार्च को जोगबनी से 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 20.45 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगेंगे.