ब्रेकिंग न्यूज़

BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’

Home / news / होली पर बिहार के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए 4 जोड़ी ट्रेनों...

होली पर बिहार के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानिए 4 जोड़ी ट्रेनों की टाइमिंग

04-Mar-2022 03:16 PM

PATNA : होली को लेकर रेलवे ने दिल्ली और अमृतसर से बिहार के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है. दिल्ली से पटना एवं बरौनी के लिए तथा अमृतसर से पटना एवं बनमनखी के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसमें ट्रेन संख्या 04066/04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली, 04076/04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर, 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली और 04078/04077 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर ट्रेन चलेगी.


होली समेत अन्‍य पर्व-त्‍योहार के अवसर पर महानगरों से बिहार लौटने वालों की संख्‍या काफी अधिक रहती है. ट्रेनों में भेड़-ब‍करियों की तरह ठूंसकर या‍त्रियों को अपने राज्‍य लौटना पड़ता है. इसको देखते हुए रेलवे के फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी.


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 04066 दिल्ली-पटना एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 15, 16, 20 एवं 21 मार्च को दिल्ली से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04065 14, 15, 19 एवं 20 मार्च पटना से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. उक्त ट्रेनें कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, डीडीयू जंक्शन एवं दानापुर स्टेशन पर रुकेंगी.


4076 अमृतसर-पटना एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 13, 14, 18 एवं 19 मार्च को अमृतसर से 14.50 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04075 16, 17, 21 एवं 22 मार्च को पटना से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 18.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी. ट्रेनें व्यास, जलंधर सिटी, लुधियाना, सरङ्क्षहद, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, डीडीयू जंक्शन एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेंगी.


04062 दिल्ली-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 18 मार्च को दिल्ली से 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 03.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04061 19 मार्च को बरौनी से 04.45 बजे खुलकर उसी दिन 23.35 बजे दिल्ली पहुंचेंगी. इनका अलीगढ़, टुण्डला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, डीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा.