ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / होली में हुड़दंग करने वाले हो जाए सावधान, उपद्रव फैलाने वालों की खैर...

होली में हुड़दंग करने वाले हो जाए सावधान, उपद्रव फैलाने वालों की खैर नहीं

09-Mar-2020 02:53 PM

By Ganesh Samrat

PATNA :बिहार पुलिस मुख्यालय होली को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। होली में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। उपद्रव करने वालों की खैर नहीं होगी। एडीजी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि होली पर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर ही गयी हैं और केन्द्रीय पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है। 


पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार होली के मौके पर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पहले ही रद्द कर दी गयी है। सभी जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी। कही भी कोई उपद्रव फैलाने की कोशिश करेगा तो पुलिस उस पर बड़ी कार्रवाई करेगी। हुड़दंग मचाने वालों खैर नहीं।


जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के अलावा विशेष तौर पर अलग से भी केन्द्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई ।पूर्व की घटनाओं को चिन्हित पर उन जगहों पर विशेष नज़र रखी जा रही है जहां पहले इस तरह का घटनाएं हुई हो।सभी सड़कों पर पुलिस गश्ती जारी रहेगी।  एडीजी ने बताया कि  बिहार में शराबबंदी है इसके मद्देनजर अगर होली के दौरान किसी ने भी कानून तोड़ने की कोशिश की तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।