केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
12-Mar-2020 01:22 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई है. आर्मी जवान होली मनाने के लिए अपने घर पहुंचे थे. इस दौरान सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद से जवान के घर में मातम पसरा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां बिक्रमगंज थाना इलाके के तेंदूनी चौक पर एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आर्मी जवान की पहचान जयप्रकाश सिंह के रूप में की गई है. जो फिलहाल सिकंदराबाद में पोस्टेड थे. होली के अवसर पर अपनों के साथ इस त्यौहार को मनाने वह गांव सलीमपुर आये थे.
मृतक आर्मी जवान के परिजन रविन्द्र कुमार का कहना है कि वे लोग कहीं से लौट रहे थे. इस दौरान तेंदूनी चौक के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनको चकमा दिया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बाइक गिरने के बाद ट्रक ने पीछे से कुचल दिया. जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आर्मी जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम छा गया. फिलहाल मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए उनको जिला अस्पताल लाया गया है.