ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों की खैर नहीं

03-Mar-2023 04:53 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कई आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। शांति समिति की बैठक की जा रही है। होली में अश्लील गाना बजाने वाले हो जाए सावधान क्योंकि करने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने कहा कि होली में किसी तरह की फुहड़ और अश्लील टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


उन्होंने बताया कि होली को लेकर जिला स्तर से विस्तृत पुलिस बल दंडाधिकारी, क्यूआरटी मेडिकल दल, अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। होली के अवसर पर कुछ असावधानी के चलते आग लगने की घटनाएं होती है इसलिए फायर बिग्रेड दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वही विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बल, लाठी बल, करीब 2500 से ज्यादा होमगार्ड को लगाए गये हैं। 


पुलिस कर्मियों की छूट्टी पर मुख्यालय ने रोक लगाई है। होली में महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्त की गयी है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर हम एक अपील जारी कर रहे हैं कि महिलाओं का सम्मान करें किसी तरह की फुहड़ और अश्लील टिप्पणियां अनुचित है। होलिका दहन पारंपरिक तरीके से मनाए लेकिन उसमे अश्लीलता नहीं हो। विवादित स्थलों पर होलिका दहन ना करे। इस तरह बहुत सारी बाते सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है। होली में अश्लील गाना बजाने पर रोक लगायी गयी है।