केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
12-Mar-2020 02:27 PM
MUZAFFARPUR : कोरोना का भय इस प्रकार से बढ़ता जा रहा है कि कुछ लोगों को इससे परेशानी भी उठानी पड़ रही है. एक अजीबोगरीब मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. जहां होली मनाने हरियाणा से अपने ससुराल पहुंचे एक शख्स को पुलिसवालों ने कोरोना के शक में अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया. युवक और उसकी पत्नी का ब्लेड सैंपल एसकेएमसीएच में लिया गया.
मामला मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड इलाके का है. जहां होली मनाने ससुराल पहुंचे युवक के कोरोना से ग्रसित होने के शक में गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. ग्रामीणों ने कहा कि पहले इलाज कराओ, फिर पर्व के उत्साह में शामिल होना. युवक बड़े उत्साह से एक वर्ष बाद होली मनाने हरियाणा से पत्नी के साथ ससुराल पहुंचा था. ग्रामीणों की सूचना पर बीडीओ अलख निरंजन और पीयर थाने की पुलिस ने इसकी जानकारी एसकेएमसीएच प्रशासन को देते हुए वहां से एंबुलेंस मंगवाई. एंबुलेंस के आने पर भी युवक एसकेएमसीएच जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के दबाव पर उसे पुलिस ने जांच को एसकेएमसीएच भेजा.
औषधि विभाग के सहायक प्राध्यापक कोरोना वायरस के नोडल पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में वायरोलॉजी लैब के तकनीशियन ने दंपती की जांच को ब्लड सैंपल लिया. इसके साथ ही उनसे पूरी जानकारी ली. उसने बताया कि डेढ़ माह से खांसी से परेशान है. जब-तब बुखार एवं हल्की सर्दी रहती है. दवा लेने पर आराम हो गया था. गांव लौटने के दौरान दवा नहीं लेने पर यह परेशानी बढ़ गई. इस कारण ग्रामीणों ने कोरोना वायरस से ग्रसित होने के संदेह में गांव से इलाज को भेज दिया. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.