ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / होल्डिंग टैक्स से खजाना भरने की तैयारी में नीतीश सरकार, 85 शहरों का...

होल्डिंग टैक्स से खजाना भरने की तैयारी में नीतीश सरकार, 85 शहरों का कोई भी घर नहीं छूटेगा

03-Mar-2020 08:48 AM

PATNA : राजस्व संग्रह की चुनौतियों का सामना कर रही नीतीश सरकार ने  होल्डिंग टैक्स के जरिए सरकारी खजाने को भरने का फैसला किया है। बिहार में होल्डिंग टैक्स को लेकर ढीला ढाला रवैया अब खत्म होगा। राज्य के 85 शहरों में जिनके भी नाम पर घर और प्रॉपर्टी होगी उन्हें हर हाल में होल्डिंग टैक्स देना होगा। सरकार ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 


बिहार के 85 शहरों की प्रॉपर्टी का सर्वे कराने का फैसला किया गया है। इन शहरों में जीआईएस मैप तैयार किया जाएगा। हैदराबाद के नेशनल रिमोट सेंसिंग संस्थान सैटलाइट इमेज के जरिए 85 शहरों का जीआईएस मैपिंग करेगा। सैटलाइट इमेजरी के जरिए नगर विकास विभाग को डाटा मिलेगा और जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही फील्ड में मौजूद नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी सर्वे करेंगे और उसके बाद होल्डिंग टैक्स की वसूली होगी। 


पचासी शहरों के बाद इसे बिहार में और आगे भी बढ़ाया जाएगा नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा है कि होल्डिंग टैक्स की वसूली में अनियमितता खत्म होने से बिहार को राजस्व का नुकसान नहीं होगा साथ ही साथ सेटेलाइट इमेज के जरिए विभाग को जो डाटा मिलेगा उसका इस्तेमाल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए भी उपयोगी साबित होगा