ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / news / हिना शहाब से लालू परिवार का समझौता, पटना में हुई गुप्त बैठक के...

हिना शहाब से लालू परिवार का समझौता, पटना में हुई गुप्त बैठक के बाद सुलझा मामला

07-Aug-2024 09:55 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से मुलाकात की है। 


यह मुलाकात पटना के बोरिंग रोड स्थित एक एमएलसी के आवास पर हुई है। इस दौरान एक घंटे तक तीनों के बीच बातचीत हुई। शहाबुद्दीन के निधन के बाद एक साथ लालू और तेजस्वी यादव के साथ हिना शहाब की पहली मुलाकात है।


इस मुलाकात को हिना और लालू परिवार के बीच बिगड़े संबंध को फिर से मज़बूत करने की कोशिश बताई जा रही है। हिना शहाब को RJD लगातार नजर अंदाज कर रही थी। यहां तक कि हिना शहाब को राष्ट्रीय जनता दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया था। जिससे हिना शहाब नाराज हो गयी थी। 


आरजेडी से टिकट नहीं मिलने के बाद हिना शहाब ने सिवान से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हिना शहाब दूसरे नंबर पर रही थी। सिवान से जेडीयू की विजया लक्ष्मी कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। आज पटना में हिना शहाब के साथ लालू और तेजस्वी की मुलाकात हुई है।