ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, 40 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

11-Aug-2021 02:29 PM

DESK : हिमाचल प्रदेश के किनौर में बड़ा हादसा हुआ है. एक बार फिर लैंडस्लाइड हुई है. बताया जा रहा है कि किन्नौर से हरिद्वार जाने वाले नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड पर निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया. यहां पर लैंडस्लाइड होने के कारण यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई है. बस के अलावा दो कार भी मलबे में दब गई हैं. जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. 


मिली जानकारी के अनुसार, बस किन्नौर से शिमला का सफर कर रही थी. तभी अचानक एक बड़ा सा चट्टान बस पर गिर गया. बस के साथ दो कार भी मलबे में दब गई. कहा जा रहा है कि अभी भी कुछ पत्थर पहाड़ से गिर रहे हैं, इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ दिक्कत आ रही है. जो बस मलबे में है, उसके ड्राइवर और कंडक्टर को भी चोट आई है. इनसे अभी फोन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.


घटना स्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह काफी खतरनाक हैं. प्रशासन द्वारा अब भारतीय सेना और NDRF की मदद ली जा रही है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है. जिसमें 40 से अधिक यात्री हैं.  


जानकारी हो कि इससे पहले 25 जुलाई को भी किन्नौर में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी से चट्‌टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूट गया था. इस हादसे में 9 टूरिस्ट्स की मौत हो गई थी.