अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Jan-2023 09:48 AM
PATNA : बिहार सरकार ने हाई कोर्ट के महानिबंधक की अनुशंसा पर बड़े पैमाने पर जजों का तबादला व पदस्थापन किया है। राज्य सरकार के तरफ से छह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। जिसमें बगहा, मुंगेर, नवादा, भागलपुर गया,कटिहार जिला शामिल है।
राज्य सरकार के तरफ से बगहा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार को सीबीआई कोर्ट नंबर - 1 पटना का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायधीश के पद पर स्थांतरित किया गया है। इसके साथ ही साथ मुंगेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार पांडे को बिहार ज्यूडिशियल एकेडमी, गायघाट का निदेशक बनाया गया है।
वहीं, नवादा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण सेवक पांडेय को बिहार राज्य विधिक प्राधिकार का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही साथ मुजफ्फरपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश शुक्ला को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गठित न्यायालय मुजफ्फरपुर में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा गया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी विजया को विशेष न्यायालय (इलेक्ट्रिसिटी) का पीठासीन पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। उनकी सेवा ऊर्जा विभाग को सौंपी गई है। वही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटिहार अफजल आलम को विशेष न्यायालय (इलेक्ट्रिसिटी) तिरहुत एरिया मुजफ्फरपुर का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बताते चलें कि, भागलपुर के अपार जिला सतना सुदेश कुमार श्रीवास्तव को भर्ष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ गठित विशेष नया ले भागलपुर के पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।