ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / हेमंत सरकार में रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ, डीआईजी के...

हेमंत सरकार में रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ, डीआईजी के पद से इस्तीफा देकर आए थे राजनीति में

29-Dec-2019 04:07 PM

RANCHI: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने आज हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. उरांव आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं. वह 2004 में डीआईजी पद से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में उतरे थे. कांग्रेस के टिकट पर लोहरदगा से चुनाव जीत संसद पहुंचे थे और केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे.

झारखंड विधानसभा का लड़ा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उरांव को  कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. उनके  नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने जेएमएम के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा. गठबंधन में 31 सीटें मिली, लेकिन सफलता 16 सीटों पर ही मिल पाई. 

सोनिया से चर्चा के बाद तय हुआ था नाम

25 दिसंबर को हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में ही रामेश्वर उरांव का नाम फाइनल हुआ था. अब देखना है कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से एक उरांव को किस विभाग की जिम्मेवारी मिलती हैं. बता दें कि हेमंत सोरेन ने आज सीएम पद की शपथ ली. हेमंत को सरकार बनाने के लिए 52 विधायकों का समर्थन मिला हैं. इस समारोह में ममता बनर्जी, अशोक गहलोत, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, शरद यादव समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हुए.