Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Apr-2024 08:22 PM
By First Bihar
GAYA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रचार में लगे हुए। मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पूरा माहौल चुनावमयी हो गया है। हर तरफ लोकसभा चुनाव की ही चर्चा हो रही है। बुथ स्तर के मतदाताओं पर भी नजर रखी जा रही है। लोग अपने-अपने कार्यकर्ताओं से इस संबंध में बात कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश में लगे हैं ताकि किसी तरह चुनाव को जीता जा सके। इसी क्रम में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
लेकिन वायरल इस ऑडियो को सुना जाए तो लालू यादव की आवाज की तरह लगता है। जिसमें राजद सुप्रीमो दिल्ली से गया के कार्यकर्ता को फोन कर रहे हैं और चुनाव की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। गया के वजीरगंज प्रखंड के पतेर मंगरावा पंचायत के मुखिया और इस संघ के अध्यक्ष डब्लू यादव से लालू कह रहे हैं कि गया से राजद प्रत्याशी के तौर पर कुमार सर्वजीत खड़ा हुआ है उसका साथ देकर गया से विजयी बनाओ।
डब्लू यादव वजीरगंज के पतेर मंगरावा पंचायत के मुखिया हैं और मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। उनके मोबाइल पर दिल्ली से फोन आता है कि जिसमें फोन करने वाला कहता है कि हेलो डब्लू भईया जी..मुखिया जी..दिल्ली से माननीय श्री लालू जी बात करेंगे..जिसके बाद उधर से लालू यादव की आवाज आती है। वो जैसे ही डब्लू जी कहकर बुलाते हैं मुखिया प्रणाम सर कहने लगता है। फिर लालू कहते हैं जीतावा गया सीट जीतावा.. मुखिया-जी.जी.जी.सर कहने लगता है।
तब लालू कहते हैं आप लोगों को भी कहना पड़ता है। जिसके बाद डब्लू यादव बात फेर देता है कहने लगता है कि अपने ठीक हैं ना सर..तब लालू जवाब देते हैं कि हम ठीक है..बढिया हैं..दिल्ली आए हुए थे फाइनल करने तो सब कुछ फाइनल हो गया है। तब डब्लू यादव कहता है ठीक है सर..हमलोग लगे हुए है सर जी प्रणाम सर... उधर से भी प्रणाम..प्रणाम कहकर संबोधित किया गया। इस ऑडियों को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और गया के मुखिया संघ के अध्यक्ष डब्लू यादव का ऑडियों क्लीप बताया जा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।