बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
25-Feb-2022 10:32 AM
PATNA : बिहार विधानसभा में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. विधायक बिहार विधानमंडल पहुंच रहे हैं. इस दौरान राजद के विधायक मुकेश रौशन हेलिकॉप्टर लेकर पहुंच गये हैं. उन्होंने कहा कि हम यह नीतीश कुमार को देने के लिए लाए हैं. यह डबल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है. इससे नीतीश कुमार शराब ढूढेंगे. युवा रोजगार मांगते हैं तो लाठी मिलती है. उनको नौकरी नहीं दी जा रही है लेकिन इतना पैसा है कि हेलिकॉप्टर से शराब ढूढेंगे.
राजद विधायक ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है. एंबुलेंस के आभाव में मरीज तड़प कर मर जाते हैं, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं करते लेकिन लाखों रुपये फूंककर शराब ढूंढ रहे हैं. पिछले 6 साल से शराबबंदी है, 16 साल से नीतीश कुमार शासन चला रहे हैं. उनको अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए हेलिकॉप्टर से खोज रहे हैं. आखिर शराब कहां से आ रहा है. यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है.
बता दें कि बिहार में शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने और शराब के अवैध अड्डों की खोजबीन के लिए हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन शराब चलाया जा रहा है. इसको लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहे हैं. विधानसभा के बाहर विपक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं. कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं. विपक्ष ने पहले ही इसकी तैयारी कर रखी थी. राजद, कांग्रेस, भाकपा माले के विधायक अपने मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
