ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार के हर जिले में हो रही बारिश, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

बिहार के हर जिले में हो रही बारिश, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

08-Jul-2019 05:07 PM

By 7

PATNA : पिछले 24 घंटे से बिहार के अंदर मानसून ने जो रफ्तार पकड़ी है उसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार के लगभग सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिलों में औसतन 50 मिमी बारिश हुई है। लगातार बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बक्सर में पिछले 24 घंटे के अंदर 89 मिमी, पटना में 65 मिमी, हाथीदह में 88 मिमी, कोइलवर में 112 मिमी, श्रीपालपुर में 82 मिमी, रेवाघाट में 67 मिमी, लालगंज में 67 मिमी और बेनीबाद में 61 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक डुमरिया घाट में गंडक नदी के जलस्तर में मंगलवार सुबह 6 बजे तक 39 सेंटीमीटर वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। बागमती के जलस्तर में मंगलवार की सुबह तक 21 सेंटीमीटर और रुनीसैदपुर में बागमती के जलस्तर में मंगलवार सुबह तक 12 सेंटीमीटर की वृद्धि की संभावना जताई गई है। हालांकि बिहार में बहने वाली सभी नदियां अब तक खतरे के निशान से नीचे हैं।