ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जेपी नड्डा बोले- RJD ने बिहार में फैलाई अराजकता, जनता नहीं करेगी माफ

जेपी नड्डा बोले- RJD ने बिहार में फैलाई अराजकता, जनता नहीं करेगी माफ

05-Nov-2020 03:04 PM

DARBHANGA: हायाघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जंगलराज में बिहार में रंगदारी, रंगबाजी, लूट-खसोट होती थी. लालू के राज में शाहबुद्दीन को संरक्षण मिलता था. आरजेडी ने राज्य में अराजकता फैलाई. अपने कारनामों के लिए इन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

विचार धारा ही विध्वंश वाला

जेपी नड्डा ने कहा कि अब ये आरजेडी, माले से मिल गई है. जिसका विचार ही विध्वंश का है. इनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी और जुड़ गए हैं. जिनको ये ही पता नहीं चलता कि वो मोदी जी का विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लग गए. 


बिहार का भविष्य करेगा तय

नड्डा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ एनडीए प्रत्याशी को जिताने का ही नहीं है. ये चुनाव बिहार के भविष्य का है. हमें तय करना है कि हमें राज्य को किस ओर ले जाना है. एक तरफ विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी ओर वो लोग हैं. जिन्होंने बिहार को विनाश की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पीएम नरेंद्र मोदी ने विकास का ऐसा मंत्र दिया है कि अब मजबूरी में महागठबंधन को भी विकास की बात करनी पड़ रही है. अन्यथा ये विनाश की ओर ले जाने वाले लोग हैं. आज ये रोजगार देने की बात कर रहे हैं. लालू प्रसाद के राज में लाखों लोग बिहार से पलायन कर गए, उसका जवाब कौन देगा? हम अपनी सरकार के विकास कार्यों का हिसाब इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि हम रिपोर्ट कार्ड देने की ताकत रखते हैं। नरेन्द्र मोदी  वो नेता हैं- जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं.


मिथिलांचल में मिलेगा रोजगार

नड्डा ने कहा कि देश का 80 प्रतिशत मखाना बिहार में होता है और उसमें से भी 90 प्रतिशत मिथिलांचल के 6 जिलों में होता है. इसकी फैक्टरी लगेगी और इसकी ब्रैंडिंग होगी. उसके बाद मिथिला नौकरी नहीं मांगेगा बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा. उजाला योजना के अंतर्गत देश में 37 करोड़ LED बल्ब बांटे गए. जिसमे से अकेले बिहार में 1 करोड़ 95 लाख LED बल्ब बांटे गए. ये लालटेन युग से LED युग में ले जाने का काम पीएम मोदी ने किया है.कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो? सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे तो कहां करेंगे. पीएम मोदी के दोबारा पीएम बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया. अब वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है.