ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / हवा हवाई साबित हो रहा तेजस्वी का दावा: डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या...

हवा हवाई साबित हो रहा तेजस्वी का दावा: डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या ने खोल दी पोल, सरकारी अस्पतालों में बेड भी नसीब नहीं

15-Sep-2023 03:45 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की बातें हवा हवाई साबित हो रही हैं। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में डेगू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में डेंगू से संक्रमित मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


दरअसल, मुंगेर में भी डेंगू संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण डेंगू के मरीजों के साथ इसके संभावित लक्षणों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी सदर अस्पताल में बढ़ने लगी है, जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि अब सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहा है। गुरूवार को जांच में डेंगू के 12 नये पॉजिटिव मरीज पाये जाने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या अबतक 50 हो चुकी है। गुरूवार को सदर अस्पताल में 6 नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया है।


सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब मरीजों के लिये बेड तक कम पड़ने लगे हैं। हाल यह है कि बेड के अभाव में डेंगू वार्ड में मरीज फर्श पर भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल में बने 9 बेड के डेंगू वार्ड में गुरूवार को कुल 11 मरीज भर्ती मिले। जिसमें दो महिला मरीजों को बेड न मिलने के कारण वार्ड में बने स्लैब वाले फर्श पर भर्ती किया गया था। जहां मरीजों को बेडसीट तक नहीं मिल पाया था। वहीं दोनों महिला मरीज हाथों में इंट्राकेट लगाये खुद को स्लाइन लगाने के लिये जगह मिलने के इंतजार में बैठे नजर आये।


मरीजों के परिजनों ने बताया कि डेंगू वार्ड में डॉक्टर तो आते है पर स्टाफों और नर्सों का व्यवहार ठीक नही है। काफी मिन्नतों के बाद मेडिकल स्टाफ और नर्स मरीजों को देखने के लिए आते हैं। बेड पर चादर तक नहीं दिया जाता है, एसे में मरीजों को काफी परेशानी हो रही। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में बेड की काफी कमी हो गयी है। शनिवार तक प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार कर वहां मरीजों को भर्ती किया जायेगा।