ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Jul-2023 08:07 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम में ADJ-19 की अदालत ने हत्या के एक मामले में 3 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। बता दें कि 7 मार्च 1997 को करगहर के बभनी में सतेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। महाशिवरात्रि के दिन मेला लगा हुआ था। इसी दौरान पूजा कर सतेन्द्र अपने परिवार के साथ घर लौट रहे तभी सतेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।
जिसमें सतेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में 26 साल के बाद कोर्ट का फैसला आया है। हत्याकांड में मृतक सत्येंद्र सिंह का भाई अरुण कुमार ने हीं इस केस में पीड़ित पक्ष से पैरवी की। मृतक के भाई और इस केस के अधिवक्ता अरुण कुमार ने बताया कि उनकी आंखों के सामने विश्वनाथ सिंह तथा हनुमान सिंह के ललकारने पर राजू सिंह ने कट्टे से उनके बड़े भाई सतेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी।
जिस मामले में 20 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 10 अभियुक्तों को कोर्ट ने रिहा कर दिया जबकि 3 लोगों को दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। साथ ही सभी पर 50 पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।