ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / हत्या के बाद नाले में फेंका युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

हत्या के बाद नाले में फेंका युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

01-Jul-2021 11:35 AM

By Shushil

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। नाले से शव को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जगलाल उच्च विद्यालय कैंपस स्थित नाला से युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान ततारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी ऑटो ड्राइवर सोनू मंडल के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक दशवीं कक्षा का छात्र था और रिकाबगंज में किराए के मकान में रहता था।


बुधवार की शाम 6 बजे युवक घर से निकला था जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका और आज सुबह उसका शव नाले में फेंका मिला। परिजनों ने बताया कि कुंदन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।


जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घर के चिराग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।