वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
17-Mar-2023 03:31 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री इसरायल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज सुबह से ही भाजपा काफी आक्रामक रूप में दिख रही है।भाजपा के तरफ से आज सुबह से ही इनको कैबिनेट से हटाने की मांग की जा रही है। इसके बाद अब इस मामले को लेकर बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा आज शाम 4.30 बजे DGP से मुलाकात करेगी।
दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री इसरायल मंसूरी पर कांटी में एक युवक की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगा था। इसको लेकर भाजपा लगातार हंगामा कर रही है। हालांकि, इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष से कागज की मांग की थी और सदन में आश्ववासन दिया था कि इस मामले की जांच कराएंगे।
वहीं, एक बार फिर से मंत्री पर आरोप लगा है कि, उनके ही सहयोगी ने अब इस महिला के दामाद की हत्या की धमकी दे रहे हैं। इसी को लेकर विपक्ष ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को उठाया और हंगामा किया। विपक्ष ने इस मामले में फिर से मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। हालांकि, सरकार के तरफ से संसदीय मंत्री जवाब देने को आगे आये तो भाजपा ने इसका विरोध कर दिया। भाजपा विधायकों ने सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। वेल में विपक्षी विधायक तालियां बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।
आपको बताते चलें कि, भाजपा इस मामले में अब तक सीएम नीतीश सरकार की तरफ से कोई एक्शन नहीं लेने के कारण काफी नाराज है और अब इसी से नाराज भाजपा सदस्यों ने डीजीपी से मिलकर उनसे मामले की पूरी जानकारी लेने का निर्णय लिया है। साथ ही आरोपी मंत्री पर जांच तेज करने की भी मांग करने की बात कही जा रही है।