BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
03-Oct-2020 09:55 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी लो के अध्यक्ष पप्पू यादव ने शनिवार को देश में बेटियों से हो रही जबर्दस्ती के खिलाफ जंजीर और काला कपड़ा पहनकर और आंखों पर पट्टी बांधकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया. पप्पू यादव ने कहा की इस देश में लोकतंत्र की चारों व्यवस्था डरी हुई हैं. मेरी मांग है की हर एक परिस्थिति में उच्च न्यायालय की निगरानी में हाथरस कांड की जांच हो.
उन्होंने हाथरस की घटना के लिए योगाी सरकार को आड़े हाथों लेने के साथ-साथ बिहार में हुई घटनाओं पर कहा कि बेटियों दहशत में जी रही है. उन्होंने भभुआ, बक्सर और गया में बेटियों से हुई जबर्दस्ती मामलों की स्पीडी ट्रायल की मांग की. पप्पू यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने जुर्म मत करो-जुर्म मत सहो, दलितों पर जुल्म बंद करो और योगी सरकार शर्म करो जैसे नारे लिखी तख्तियां भी ले रखी थीं.
जाप अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि जदयू-भाजपा और महागठबंधन को सत्ता की चिंता है जबकि उनके गठबंधन पीडीए को देश के दलितों और लोकतंत्र बचाने की चिंता है. उन्होंने हाथरस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से राजधर्म का पालन करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार बलात्कारियों और गुंडों को बचा रही है और उत्तर प्रदेश में दलितों की आजादी छीनी जा रही है.
उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना के खिलाफ पूरा देश सड़कों पर है और यह लड़ाई आर-पार की होगी। पीडीए इसके लिए संघर्ष करता रहेगा. आगामी चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी. महलाओं पर नजर उठाने वालों की जगह जेल होगी. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार भी महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही हैं. मौके पर जाप महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राघवेन्द्र कुशवाहा सहित कई पार्टी नेता आंखों पर पट्टी और हाथों में जंजीर लगा कर बैठे थे.