ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस

Home / news / हथियारबंद बदमाशों ने की भीषण लूटपाट, 3.5 लाख नकदी समेत 20 लाख के...

हथियारबंद बदमाशों ने की भीषण लूटपाट, 3.5 लाख नकदी समेत 20 लाख के जेवर लेकर हुए फरार

17-Dec-2020 12:59 PM

By Tahsin Ali

PURNIYA : बिहार में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला पूर्णिया जिले के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखनगर, शीतला मंदिर का है जहां पांच हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व सैनिक मनोज सिंह के घर में घुसकर साढ़े 3 लाख नकदी सहित करीब 20 लाख के जेवरात पर हाथ साफ़ कर लिया. 


बताया जा रहा है कि अपराधी घर का मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुसे और भीषण डकैती को अंजाम दिया. डकैती के वक़्त घर में केवल मनोज सिंह के भतीजे सौरव ही थे. मकान मालिक मनोज सिंह ने बताया कि घर में बेटी की शादी के गहने इनके ही पास थे जिसकी कीमत लगभग 15 लाख  रुपये थी. जबकि पत्नी के जेवरात 5 लाख के थे. इसके अलावा साढ़े 3 लाख नकद भी थे.  


मनोज सिंह ने बताया कि अपराधियों ने पहले मुख्य द्वार का ताला तोड़ा फिर कमरे का दरवाज़ा तोड़ा और गोदरेज से सारी संपत्ति लूट ली. घर में अकेले रहे सौरव ने जब विरोध किया तो उसके साथ अपराधियों ने मारपीट की. सूचना जब थाने को दी गयी तो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है.