Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
22-Jun-2024 09:01 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से पुलिस और डीआईयू की टीम ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा और चालीस गोली बरामद किया गया है। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी।
बताया कि सलखुआ थानाध्यक्ष और डीयूआई की टीम ने हरिपुर गांव में संयुक्त छापेमारी कर तीन बदमाशों को एक देसी कट्टा, 40 कारतूस, तीन मोबाइल, एक बुलेट के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सलखुआ थाना के हरिपुर गांव में अवैध हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तीनों अपराधी की पहचान सलखुआ थाना के हरिपुर गांव निवासी स्व. रामचंद्र यादव के पुत्र ललन यादव, सतवेर गांव निवासी मोहित यादव के पुत्र रविन्द्र यादव एवं खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र विपीन यादव के रूप में पहचान की गई है। फिलहाल गिरफ्तार सभी को अपराधियों को जेल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
