धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
21-Sep-2022 08:50 PM
BAGAHA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला बगहा का है जहां एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2.65 लाख रुपये लूट लिया।
बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया है। घटना बुधवार की देर शाम सेमरा थाना क्षेत्र के मेड्रोल आवासीय स्कूल के पास स्थित टांड की है। घटना की पुष्टि करते हुए सेमरा थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी का एक कर्मी चिउटाहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोन की किस्त वसूल कर बगहा लौट रहा था तभी इसी क्रम में मेड्रोल आवासीय स्कूल के पास स्थित टाड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 2.65 लाख रूपये की लूट लिये और मौके से फरार हो गये।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फाइनेंस कर्मी के सूचना पर सेमरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में फाइनेंस कर्मी से भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत सभी थाना को सूचित किया जा चुका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर चौक चौराहे पर तलाशी ली जा रही है। पूरे इलाके में और आस-पास के गांव में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।