गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Dec-2019 06:06 PM
LAKHISARAI : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां हथियार के बल पर सीपीआई नेता मदन मोहन सिंह के अपहरण का मामला सामने आया है. नेता की सकुशल बरामदगी मुंगेर डीआईजी मनु महाराज खुद इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटे हुए हैं. इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है.
वारदात जिले के सूर्यगढ़ा अंचल के पीरी बाजार थाना इलाके की है. जहां घोघी गांव में शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद 5 अपराधियों ने भाकपा के जिला परिषद् सदस्य मदन मोहन सिंह को घर से अपहरण कर लिया. भाकपा प्रदेश सचिव सत्य नारायण सिंह के मुताबिक मदन मोहन सिंह अपने घर में टीवी देख रहे थे. इस दौरान दो बाइक से आये 5 अपराधियों ने हथियार भिड़ाकर उनको किडनैप कर लिया.
भाकपा नेता के किडनैपिंग से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. मुंगेर डीआईजी मनु महाराज खुद इस मामले में लीड कर रहे हैं. डीआईजी मनु महाराज ने अपहृत भाकपा नेता की जांच करने उनके गांव घोघी पहुंचे. उन्होंने नेता की सकुशल बरामदगी के लिए जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात में नक्सलियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है.