पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
18-Jan-2020 06:46 PM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : मानव श्रृंखला बनाने की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है।अब आखिरी दौर में भी इसे सफल बनाने की सारी कवायद की जा रही है। छपरा में डीएम-एसपी ने मशाल जुलूस में शिरकत कर लोगों से एक बाऱ फिर जल-जीवन हरियाली के लिए बनने वाले मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की।
सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन और सारण के एसपी हरिकिशोर राय के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।जुलूस में पदाधिकारियों समेत जिले के तमाम लोग शामिल हुए। लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा था कि छपरा में लोग मानव श्रृंखला को लेकर खासे उत्साहित हैं।
डीएम सुब्रत कुमार सेन इस मौके पर बताया कि राज्य में तीसरी सबसे बड़ी मानव श्रृंखला सारण जिले में बनेगी। उन्होनें कहा कि जिले में 726 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी मानव श्रृंखला बनायी जा रही है। डीएम ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए तमाम तरह के जागरुकता अभियान चलाए गए हैं जिसका असर साफतौर पर लोगों के बीच दिख रहा है और मानव श्रृंखला के दौरान भी बरकरार रहेगी।