ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

हटाये गये पटना AIIMS के डायरेक्टर गोपाल कृष्ण पाल: बेटे का फर्जी सर्टिफिकेट बना कर हेराफेरी की थी

हटाये गये पटना AIIMS के डायरेक्टर गोपाल कृष्ण पाल: बेटे का फर्जी सर्टिफिकेट बना कर हेराफेरी की थी

05-Nov-2024 02:05 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: केंद्र सरकार ने पटना AIIMS के कार्यकारी निदेशक गोपाल कृष्ण पाल पर बड़ा ऐक्शन लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गोपाल कृष्ण पाल को पटना AIIMS के कार्यकारी निदेशक पद से हटा दिया है.  गोपाल कृष्ण पाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा कर बड़ी हेराफेरी की थी.


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में गोपाल कृष्ण पाल को पटना एम्स के डायरेक्टर पद से हटाते हुए देवघर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सौरभ वार्ष्णेय को पटना का प्रभार सौंपा गया है. उन्हें 3 महीने के लिए या फिर नए डायरेक्टर की नियुक्ति होने तक एम्स पटना का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.


गोपाल कृष्ण पाल की हेराफेरी

बता दें कि AIIMS पटना के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर गोपाल कृष्ण पाल के बेटे डॉक्टर ऑरोप्रकाश पाल ने AIIMS गोरखपुर में MD की सीट OBC कोटे से हासिल की थी. ओबीसी आरक्षण के लिए स्पष्ट प्रावधान है कि आरक्षण का लाभ उसे ही मिल सकता है जो क्रीमी लेयर में न हो. गोपाल कृष्ण पाल खुद गोरखपुर एम्स के डायरेक्टर थे और अपने बेटे का OBC नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट बनवा कर अपने ही संस्थान में एडमिशन करा दिया.


इस मामले के प्रकाश में आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी. इस समिति ने डॉ. पाल को दोषी ठहराया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी जांच में डॉ. गोपाल कृष्ण पाल को अपने अधिकार और पद के दुरुपयोग का दोषी पाया है. रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्हें तुरंत आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए. जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉ. पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. पिछले महीने ही उन्हें नोटिस भेजा गया था और तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था. साथ ही उनसे पूछा गया था कि उनके खिलाफ क्यों नहीं अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए? गोपाल कृष्ण पाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. ऐसे में केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.