Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
21-Oct-2022 06:59 PM
PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राज्य में दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। इसका एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। बिहार के मद्य निषेध विभाग ने बड़ी इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के भिलद्वानी से दो बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब माफिया करीब एक साथ से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की भी घोषणा की थी। दोनों माफिया को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस और मद्य निषेध विभाग टीम उन्हें लेकर पटना पहुंची।
मध्य विषेध विभाग के डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी हरियाणा से की गई है। दोनों से पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नरेश छाबड़ा और बिंदु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। नरेश छाबड़ा पहले शराब के कारोबार से लंबे समय से जुड़ा है जबकि बिंदु सिंह फौज से रिटायर्ड बोने के बाद शराब के अवैध कारोबार में शामिल हो गया था। दोनों सिंडिकेट बनाकर हरियाणा के शराब कारोबारियों से शकाब खरीद कर बिहार भेजने का काम कर रहे थे।
डीएसपी ने बताया कि शराब के मामले में दोनों का नाम सामने आया था और जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि दोनों शराब के बड़े माफिया हैं। जिसके बाद बिहार से टीम भेजी गई, जो दोनों की पल पल की जानकारी इकट्ठा कर रही थी। इसके बाद स्पेशल टीम वारंट लेकर हरियाणा पहुंची और दोनों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। राजधानी पटना समेत समस्तीपुर, मुजफ्फऱपुर और सारण के अलग अलग मामलों में इनकी तलाश थी। गिरफ्तार शराब माफिया नरेश छाबड़ा बड़े बड़े कारोबारियों से शराब लेकर बिहार भेजने का काम करता था। जबकि बिंदू सिंह भी लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों से शराब खरीदकर बिहार भेज रहा था। विभिन्न जिलों में दोनों की काफी ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी होनी है।