ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में घपले पर सदन में ताबड़तोड़ सवाल से सहमे...

नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में घपले पर सदन में ताबड़तोड़ सवाल से सहमे पंचायती राज मंत्री, RJD ने पूछा- इन पर कार्रवाई कौन करेगा ?

24-Jul-2019 12:32 PM

By 2

PATNA : हर घर नल जल योजना में अनियमितता का मुद्दा आज विधान सभा में उठा. रोहतास जिले में हर घर नल जल योजना में घपले के बाद 20 मुखिया पर मामला भी दर्ज हुआ है. लेकिन आज सदन में इस मुद्दे को लेकर पंचायती राज्य मंत्री कपिलदेव कामत से ताबड़तोड़ सवाल पूछे गए. मंत्री पर कार्रवाई कौन करेगा? विधान सभा में ललित यादव ने दरभंगा में हर घर नल जल योजना में सही बोरिंग घटिया पाइप इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. ललित यादव के आरोप पर सफाई देते हुए पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने स्वीकार किया है कि नल-जल योजना में गड़बड़ी हुई है और संबंधित प्रबंध समिति के अध्यक्ष यानि वार्ड मेंबर पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन ललित यादव ने कहा कि बिना अधिकारियों के मिलीभगत के ये सब नहीं हो सकता. साथ ही ललित यादव ने सदन में कहा कि जब मंत्री इस मामले में दोषी हों तो इनपर कार्रवाई कौन करेगा? गोपालगंज में भी हर घर नल जल योजना में घपला विधान सभा में आज गोपालगंज के बरौली प्रखंड में नल जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला उठा. BJP विधायक मिथलेश तिवारी ने अपने ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मामले में सिर्फ मुखिया पर कार्रवाई क्यों? प्रखंड विकास पदाधिकारी, इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों नहीं. मिथलेश तिवारी के इस मांग पर पंचायती राज मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट