Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल
11-Jun-2024 09:10 AM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से की कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम बड़े नेता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद ने राबड़ी आवास में 77 पाउंड का केक काटा है।
दरअसल, लालू प्रसाद के 77वें जन्मदिन को आरजेडी समारोहपूर्व मना रही है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लालू के जन्मदिन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास और आरजेडी दफ्तर के बाहर जन्मदिन को लेकर बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के नेता केक और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। गठबंधन के नेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता 77 पाउंड का केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से केक खिलाया। एक कार्यकर्ता तो 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
राज्य के हर जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इससे पहले लालू प्रसाद ने देर रात अपने परिवार के लोगों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
