Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
29-May-2020 01:55 PM
PATNA : गोपालगंज नरसंहार के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई का ऐलान कर चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ उनके सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) ने छोड़ दिया है। हम ने तेजस्वी यादव के इस सियासत को कास्ट पॉलिटिक्स बताया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा सिंदुआरी, नवादा अररिया जहानाबाद में दलितों के साथ घटना घटी तो उनके लिए कुछ नहीं किया गया। जीतन राम मांझी ने कहा कि एक घटना को इश्यू नहीं बनाना चाहिए। महागठबंधन के सभी दलों को साथ मिलकर ये विरोध करना चाहिए था।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव खुद को बड़ा समझ रहे हैं अकेले किसी एक घटना को मुद्दा बना रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा बिहार में सिंदुआरी, नवादा अररिया जहानाबाद में दलितों के साथ घटना घटी तो उन्होनें कोई कदम नहीं उठाया। जीतन राम मांझी ने कहा कि एक घटना को इश्यू नहीं बनाना चाहिए।
जीतन राम मांझी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अलग बात है लेकिन बिहार के लॉ एंड आर्डर की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विपक्ष का काम है अगर कोई अपराध की घटना होती है तो उसका विरोध करना। उन्होनें कहा कि विरोधी दल एकजुट होकर काम नहीं कर रहा है। मांझी ने कहा कि सबलोग मिलजुल कर किसी भी मुद्दे का विरोध करते तो परिस्थितियां अलग होती है। अगर विरोध मार्च भी करना था साथ करते । लेकिन तेजस्वी यादव चंद लोगों के हाथ की कठपुतली बन कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसी को कुछ समझ नहीं रहे हैं। लालू यादव को जेल भेजवाने लोग उनके खासम-खास बने हुए हैं।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता विजय यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह के इशारे पर जातीय लड़ाई की गोलबंदी कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता विजय यादव ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव सूबे में दलितों के खिलाफ हो रहे अपराध के मामलों में चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन गोपालगंज में जातीय गोलबंदी के कारण तेजस्वी यादव खुलकर मोर्चा ले रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कोंच हत्याकांड पर चुप्पी साध ली है। उन्होनें कहा कि सूबे के दलितों की हत्या और बलात्कार मामले पर भी तेजस्वी की चुप्पी निराशाजनक है।