ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 'हम बुलाते हैं तो काहे नहीं आता है ...,' CM नीतीश के बीच...

'हम बुलाते हैं तो काहे नहीं आता है ...,' CM नीतीश के बीच मंच से अधिकारियों की लगाई क्लास, कहा ... मोबाइल पर क्या देखते रहता है जी.... कहां गायब है

16-Nov-2023 12:33 PM

By First Bihar

PATNA : जब हम इसी बार रिव्यु कर रहे थे तो मालूम चला कि उस डिपार्टमेंट में अभी काम नहीं हुआ है। हालांकि आज मैं उसे विभाग के अधिकारी को बुलाए थे काहे नहीं  आया, पटना में नहीं है बाहर गया हुआ है। ये मोबाइल में क्या देख रहा है जी ? मोबाइल पर ही देखता रहता है।  यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है। 


दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त देने वाले हैं।  इसको लेकर पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम आयोगित करवाया गया है।  इसी दौरान मंच से अपनी बातों को रखते हुए सीएम ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए खुद के तरफ से किए गए काम की चर्चा कर रहे थे। तभी एक योजना को सीएम थोड़े से नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि- हम तो खुद योजना का बीच - बीच में  रिव्यु करते रहते हैं।  ये उद्यमी योजना का भी रिव्यु  कर रहे थे तो मालुम चला कि अल्पसंख्यक वाला  डिपार्टमेंट में अभी काम नहीं हुआ है। 


उसके बाद तो हम उस विभाग के अधिकारी को तो बुलाए ही थे आज, कहां है जी, काहे नहीं आया है, क्या बोले पटना में नहीं है। आज ही जाना था, जिस दिन आएगा पटना उस दिन ही मुलाक़ात करने बुलाएँगे। हम सवाल करेंगे की बुलाए थे तो आए काहे नहीं , ये तो काम सबके लिए हम किए थे, तो हम तो चाहते हैं की सब अल्पसंख्यक को फायदा मिले। 


जितना हम काम करवाए हैं तो बहुत लोग अब भूलने लगा है कि काम हम ही करवाए हैं। हम तो कह रहे हैं कि 2005 के बाद लोगों के हित में जो जो काम हुआ है लोगों को बताते रहिए। नहीं तो आजकल तो सब डिपेंडेंट मोबाइल पर हो गया है। देखो ना यहां बैठा हुआ है फोन लेकर चल रहा है। सब उसी को देखते रहता है बेचारा। तब जब उस पर की खबर आएगी तो उसी को ना देखेगा। ये नई पढ़ी का लोग। हम कहीं जाते हैं तो बच्चा बच्ची सब हमारा फोटो लेते रहता है। तो हम तो उसको बताते हैं कि हमारा पुराना काम को मत भूलो। हालांकि सब हमको पहचान लेता है।