ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / PMCH में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी उज्जियां, नर्सों के हाजिरी बनाने के लिए...

PMCH में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी उज्जियां, नर्सों के हाजिरी बनाने के लिए लगी लाइन

04-Apr-2020 11:49 AM

PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में नर्सों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हाजिरी बनाने के लिए सैकड़ों नर्सों को एक साथ लाइन में लगना पड़ रहा है. यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. 

850 नर्सें करती है काम

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर सभी जोर दे रहे हैं. लेकिन यहां पर इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है. पीएमसीएच में साढ़े 8 सौ नर्सें काम करती है. ये तीनों शिफ्ट में काम करती है. रोज हाजिरी बनाने के लिए नर्सों को संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती है. 

नर्सों की शिकायत के बाद भी नहीं हुआ बंद

नर्सों ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन से इस तरीके से हाजिरी बनाने पर रोक की गुहार लगाई गई है, लेकिन कुछ नहीं हुआ. पीएमसीएच के अधीक्षक से जब इस मामले में प्रतिक्रिया लेने की कोशिश ली गई तो उनका मोबाइल नॉट रिचेबल बता रहा है.

डीएम ने दिया जांच का आदेश

पटना के  डीएम कुमार रवि ने पूरे मामले की जांच करवाने का आदेश दिया है. डीएम  ने इसे बड़ी लापरवाही माना है. कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा.