ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / हाजीपुर में सुबह-सुबह गोदाम में लग गई आग, लाखों का सामान जलकर राख,...

हाजीपुर में सुबह-सुबह गोदाम में लग गई आग, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर

02-Mar-2022 09:22 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR : हाजीपुर में सुबह-सुबह FMCG के स्टॉक पॉइंट में भीषण आग लग गई. अचानक से लगी आग से हड़कंप मच गया. घटना हाजीपुर के जढुआ की है. आग किन कारणों से लगी अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. आग लगने से गोदाम में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये हैं. आग की लपटों से निकल रहा धुआं आसमान तक फैल गया.


आग लगने के बाद गोदाम से निकलने वाले धुएं को देखकर अफरा तफरी मच गई. उसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ दर्जनों दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में लग गई हैं. लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.


अब तक मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारक अली मोहल्ला, मस्जिद चौक निवासी प्रशांत नामक शख्स का गोदाम है. गोदाम में आटा, चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट समेत अन्य किराने का सामान था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है.