NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
12-Dec-2021 12:53 PM
HAJIPUR : नीतीश सरकार कितनी भी सख्ती कर ले, पुलिस प्रशासन कितना भी चौकस रहे, लेकिन बिहार में हर दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. ताजा मामला हाजीपुर के सदर अनुमंडल अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से है, जहां एक बार फिर एक शख्स ने नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून की जमकर धज्जियां उड़ा दी. जिसके बाद स्टेशन रोड में हंगामा खड़ा हो गया.
आरोप है कि यह शख्स न सिर्फ शराब पीकर हंगामा कर रहा था बल्कि अपने आपको नगर थानाध्यक्ष बता कर पुलिसिया धौस दिखाते हुए आने जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली भी कर रहा था. नशे की हालत में अजीबोगरीब हरकत देखकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए. उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी.
हद तो तब हो गई जब पुलिस की गाड़ी पहुंची तो आरोपी शख्स ने उनसे भी अपने आपको पुलिस अफसर बताकर पैसे की मांग करने लगा. जिसके बाद उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
सदर एसडीपीओ राघव दयाल के मुताबिक नशे में धुत शख्स ने उन्हें भी अपने आपको नगर थानाध्यक्ष बता कर धमकाने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई. पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार शख्स का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. हाजीपुर में सदर थाना इलाके के दिघी में किराए के मकान में रहता है.