ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / हड़ताली शिक्षकों के पास योगदान का मौका, शिक्षा विभाग ने जारी किया यह...

हड़ताली शिक्षकों के पास योगदान का मौका, शिक्षा विभाग ने जारी किया यह आदेश

01-Apr-2020 08:16 AM

PATNA : हड़ताल पर गए राज्य के शिक्षकों को एक बार फिर से शिक्षा विभाग ने काम पर लौटने का मौका दिया है. शिक्षा विभाग ने साफ किया है किलॉकडाउन  के मद्देनजर शिक्षक बिना स्कूल आए अपना योगदान कर सकते हैं.

इसके लिए काम पर लौटने की चाह रखने वाले शिक्षकों को प्रधानाध्यापक को व्हाट्सएप के जरिए नियंत्रित पदाधिकारी को एक आवेदन भरकर देना होगा. हड़ताली शिक्षकों को काम पर लौटने का अवसर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन की मंजूरी के बाद दी गई है. 

शिक्षा विभाग के इस मंजूरी के बाद पटना के डीईओ ज्योति कुमार ने भी सभी डीपीओ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. सभी नियोजन इकाइयों और डीडीसी को भी इसकी जानकारी दी गई है कि यदि हड़ताली शिक्षक अपने काम पर लौटना चाहते हैं तो विभाग उन्हें एक और मौका दे रही है.