ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने बाल मुंडवा कर किया सरकार का विरोध, मांगा 'समान...

हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने बाल मुंडवा कर किया सरकार का विरोध, मांगा 'समान काम समान वेतन'

07-Mar-2020 12:40 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : 'समान काम समान वेतन समान सेवाशर्त' के लिए  नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी है। सूबे के साढ़े तीन लाख से ज्यादा शिक्षकों की हड़ताल से सभी सरकारी स्कूलों पर ताला लटक गया है। वहीं इस बीच सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।


पटना के गांधी मूर्ति के नीचे विरोध पर बैठे नियोजित शिक्षकों ने अपना बाल मुंडवा कर  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले बैठे शिक्षकों ने कहा कि किसी भी कीमत पर हम हड़ताल से नहीं हटेंगे जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मान लेती।


बता दें कि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने गुरुवार को सदन में ऐलान किया कि नियोजित शिक्षकों ने वेतन में जल्द इजाफा होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार हैसियत के हिसाब से वेतन वृद्धि करेगी। उन्होंने नियोजित शिक्षकों से हड़ताल वापस लेने की अपील की और कहा कि नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया है।