पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-May-2023 11:55 AM
By First Bihar
NALNADA/ SHIVHAR : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबरें सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों दोस्त सड़क किनारे गिर गए।
दरअसल, सरमेरा थाना क्षेत्र के चूहरचक गांव के पास रात तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों दोस्त सड़क किनारे गिर गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों अपने घर के बड़े बेटे थे।
बताया जा रहा है कि , कुछ दिन पहले ही राहुल कुमार ने नई बाइक खरीदी थी बाइक की पूजा करानी थी। इस दौरान राहुल के साथ उसकेदो दोस्त भी साथ गए थे। परिजनों ने यह भी बताया कि रोहित शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है। बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। तीनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों अपने घर के बड़े बेटे थे।
इधर, इस मामले को लेकर सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि सड़क किनारे तीन लोग गिरे हुए हैं। पुलिस सूचना पर पहुंची. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।
वहीं, एक अन्य मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंदा। ट्रक के नीचे आने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, पिपराही के डुब्बा पुल की घटना। आक्रोशित लोगों ने शिवहर सीतामढ़ी मुख्य पथ के डूबा घाट पर किया सड़क जाम, शव के साथ कर रहे हैं प्रदर्शन।