श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
25-Apr-2020 07:33 AM
BUXAR : बिहार में कोरोना की सुनामी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को बिहार में रिकॉर्ड 53 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 हो गई. बक्सर के डुमंराव के एक गांव में भी कोरोन संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है, जिसके बाद से कई खुलासे सामने आए हैं.
डुमराव के एक गांव में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हो जाने के बाद यह पता चला कि इसमें से कई लोग खैनी खाने और ताश खेलने के दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं. जिसमें धोबी, किराना किराना दुकानदार से लेकर 14 माह तक का बच्चा शामिल है. बताया जाता है कि इस गांव में 30 मार्च को आसनसोल से 3 लोग आए थे. लेकिन ना ही खुद लोगों ने और ना ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी. 14 अप्रैल को इसकी जानकारी प्रशासन को मिलती है. इसके बाद तीनों को कोरोना जांच के लिए भेजा जाता है. जिसमें से एक वृद्ध और एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है. इसके बाद प्रशासन दोनों की चेन तलाशने में जुट जाती है इसके बाद एक-एक कर 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
संक्रमित युवक था दोस्त उसकी पत्नी और उसके बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यह युवक संक्रमित युवक के साथ खैनी खाने के दौरान संक्रमित हुआ हैं. बताया जाता है कि संक्रमित युवक आसनसोल से आने के बाद गांव के लोगों के साथ बैठकर ताश खेलता था . शुक्रवार की शाम होते-होते पता चला कि इन लोगों के साथ गांव के चबूतरे पर ताश खेलने वाला कुछ युवक भी संक्रमण की चपेट में आ गए है. इसमें एक किराना दुकानदार से लेकर धोबी तक शामिल है. इनसे जुड़े अधिकतर लोगों का सैंपल पहले ही लिया जा चुका है, इसके बाद अब शनिवार को आने वाली 104 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन कर रहा है
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...