गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
23-Sep-2020 05:56 PM
PATNA : बिहार के डीजीपी के पद से वीआरएस ले चुके गुप्तेश्वर पांडेय नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति में अपनी नई इनिंग स्टार्ट करने जा रहे हैं. पद से वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय आज शाम में जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं. नई पारी की शुरुआत को लेकर वह कई बड़े खुलासे करने वाले हैं.
बिहार सरकार की ओर से वीआरएस की अधिसूचना जारी होने के कुछ ही देर बाद अपने फेसबुक एकाउंट से गुप्तेश्वर पांडेय ने पोस्ट कर बताया कि बुधवार को शाम में 6 बजे वह जनता से सीधा संवाद करेंगे. उन्होंने अपने ऑफिसियल फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" कार्यक्रम के तहत लाइव जुड़े. उन्होंने बिहार की जनता से इस लाइव कार्यक्रम में वर्चुअल प्लेटफार्म पर जुड़ने की अपील की थी.
गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने की चर्चा काफी जोरों पर थी. सियासी गलियारों में इसकी चर्चा थी कि गुप्तेश्वर पांडे इसबार के विधानसभा चुनाव में अपना लक आजमा सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" लाइव कार्यक्रम का जो उन्होंने पोस्टर बनवाया है. उसमें वह काफी खास लुक में दिख रहे हैं. वाइट शर्ट और उसके ऊपर लाल कलर की बंडी (हाफ जैकेट) में गुप्तेश्वर पांडेय बिल्कुल नेता दिख रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम वह अपनी नई पारी को लेकर कोई बड़ा खुलासा करने वाले हैं.
शाम 6 बजने का इंतजार आज हर कोई कर रहा है. आखिरकार वह कौन सा बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं. वैसे हम आपको बता दें कि बिहार के बक्सर के रहने वाले गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर ये चर्चा है कि वह बक्सर सीट से मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि वह किस पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे, इसको लेकर फिलहाल संशय बरकरार है. फर्स्ट बिहार झारखंड के पास यह पुख़्ता जानकारी है कि गुप्तेश्वर पांडेय एनडीए के किसी घटक दल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. करीबी सूत्रों की ओर से यह कहा जा रहा है कि जेडीयू या भाजपा के टिकट पर गुप्तेश्वर पांडेय विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.