Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
03-Oct-2019 12:57 PM
PATNA : पटना समेत बिहार के कई जिले बाढ़ और जलजमाव से ग्रस्त हैं. विपदा की इस घड़ी में लोग एक दूसरे की मदद को आगे आ रहे हैं. राहत और बचाव कार्य में लोग जुट गए हैं और यथासंभव एक दूसरे की मदद कर रहे हैं.
श्रेया के जज्बे को सलाम
इसी कड़ी में एक नौ साल की बच्ची का नाम जुड़ गया है. समस्तीपुर की रहने वाली 9 साल की सिद्धि श्रेया ने समाज के सामने एक मिशाल खड़ा किया है. श्रेया ने जब टेलिविजन पर पटना के लोगों को जलजमाव से परेशान देखा तो वह अपना गुल्लक तोड़ कर उनकी मदद करने पटना आ पहुंची. श्रेया की रकम भले ही छोटी पर है पर उसके जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है.
गुल्लक तोड़कर पू्र्व सासंद पप्पू यादव को सौंपा 11 हजार रुपये
सिद्धि श्रेया ने जलजमाव से घिरे लोगों की मदद के लिए अपना गुल्लक तोड़कर जमा किए 11 हजार रुपए लेकर पटना पहुंची और पटना में लोगों के मदद में जुटे पूर्व सांसद पप्पू यादव को 11 हजार रुपये सौंपे. जिसके बाद पप्पू यादव ने सिद्धि श्रेया की फोटो ट्वीट कर लिखा है कि 'यह बेटी सिद्धि श्रेया है, इस छोटी बच्ची का दिल बहुत बड़ा है. पटना के जलजमाव पीड़ित की सेवा के लिए समस्तीपुर से चलकर पटना आयी है. अपना गुल्लक फोड़ 11000 रुपया दिया है.
बेटी सिद्धि तुम ने सिद्ध कर दिया कि सिर्फ श्रेय लूटने वाले पटना-दिल्ली के हुक्मरान तुम्हारे सामने बौने हैं!'