ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / मोदी सरकार के फैसले को बीजेपी सीएम ने ही लगाया पलीता, गुजरात ने...

मोदी सरकार के फैसले को बीजेपी सीएम ने ही लगाया पलीता, गुजरात ने सूबे में कम किया ट्रैफिक फाइन

10-Sep-2019 06:33 PM

By 9

DESK: केंद्र की मोदी सरकार के फैसले को खुद बीजेपी शासित राज्य के सीएम ने ही पलीता लगा दिया है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केंद्र सरकार के नियमों के खिलाफ फैसला लेते हुए राज्य में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों को लगाए जाने वाले फाइन को कम कर दिया है. इस बात की घोषणा करते हुए सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हेलमेट नहीं पहनने वालों के लिए एक हजार रुपए जुर्माना लगाए जाने की व्यवस्था है, लेकिन गुजरात में इसे घटाकर पांच सौ रुपए कर दिया गया है. वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर नए नियमों के तहत एक हजार रुपए फाइन लगाए जाने का प्रवाधान है, लेकिन गुजरात में इसे घटाकर पांच सौ रुपया कर दिया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ नए नियमों के तहत 5 हजार रुपए फाइन लगाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन गुजरात सरकार ने फैसला लेते हुए इसे तीन पहिया वाहनों के लिए 15 सौ रुपए कर दिया है, जबकि हल्के वाहनों के लिए 3 हजार कर दिया गया है, वहीं भारी वाहनों के लिए यह घटाकर 5 हजार कर दिया गया है. बता दें कि नया कानून के पास होने के बाद देशभर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. इस जुर्माने की वजह से लोगों में भारी नाराजगी जाहिर की जा रही है.