ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / गुजरात से छपरा आई युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, कार में कई और लोग...

गुजरात से छपरा आई युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, कार में कई और लोग थे साथ

26-Apr-2020 09:48 AM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. दो दिन पहले गुजरात से छपरा के रिविलगंज आई युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है. युवती जिस कार से आई थी उसमें कुछ कई और लोग साथ थे. रिपोर्ट आते हा हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि युवती अपनी बहन के साथ और एक युवक के साथ कार में थी. वह गुजरात के बड़ोदरा से आ रही थी. इस दौरान पुलिस छपरा के श्यामचक इलाके में चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोका तो बताया कि वह बड़ोदरा से आ रही है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए बोला. जांच कराने के बाद रिपोर्ट युवती की पॉजिटिव आई, लेकिन राहत की बात रही कि कार में मौजूद दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई. 

युवती के परिवार के पांच लोग और पुलिसकर्मी क्वॉरेंटाइन

युवती के पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के पांच सदस्यों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. यही नहीं उसके पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मियों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. बता दें कि अमनौर में भी कोरोना का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला है. वह इलाज कराने के लिए अपना के आईजीआईएमएस आया था. उसके साथ एंबुलेंस में परिवार के सदस्य और आशा कार्यकर्ता पटना आई थी. पटना इलाज से पहले इस शख्स ने कई लोगों से मिला भी थी. जिसकी पहचान कर पुलिस ने होम क्वॉरेंटाइन कर दिया है.